Almora News

दन्या भुवन जोशी प्रकरण में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

दन्या भुवन जोशी हत्याकांड में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

अल्मोड़ा:दन्या के ग्राम आरासल्फड़ में हुई घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है। गांव वालों ने एक युवक की ऐसी पिटाई कर दी कि उसने उपचार के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। भुवन जोशी के परिजनों ने 8-10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में अन्य 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूरन चंद्र पाण्डे उम्र-51 वर्ष पुत्र नन्दा बल्लभ पाण्डेे निवासी- आरासल्फड़,दन्या ,दिवान सिंह उम्र-63 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी आरासल्फड़ दन्या, बसन्त बल्लभ पाण्डे उम्र- 30 वर्ष पुत्र केशव पाण्डे निवासी आरासल्फड़ दन्या को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: दन्या हत्याकांड: भुवन के लिए इंसाफ मांग रहा है उत्तराखंड, तीन गिरफ्तार

अल्मोड़ा एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देशों के बाद उनि नीरज भाकुनी एसओजी टीम एवं थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी की संयुक्त टीम मामले की जांच कर रही है। इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनकी जांच भी जारी है। इससे पहले पुलिस ने हरीश पाण्डे , हरीश चन्द्र पाण्डे,नर सिंह उम्र, किशोरी के पिता शिवदत्त पुत्र प्रेम बल्लभ और   पूर्व ग्राम प्रधान दयाकिशन पाण्डे पुत्र रेवाधर पाण्डे को गिरफ्तार किया था। अभी तक पकड़े गए सभी आरोपी आरासल्फड़ के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: भुवन जोशी हत्या मामला, किशोरी का पिता और पूर्व प्रधान भी गिरफ्तार हुआ

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा का सख्त रूख लगातार गिरफ्तारियाँ 03 आरोपी और गिरफ्तार वायरल वीडियो में लड़के से मारपीट करने वाले सभी…

Posted by Almora Police Uttarakhand on Saturday, 1 May 2021

बता दें कि मामला बुधवार शाम का है। धौलादेवी ब्लाॅक के सुदूर आरासलपड़ गांव में भुवन चंद्र जोशी (22) पुत्र उमेश चंद्र जोशी निवासी रूवाल गांव व कैलाश सिंह पुत्र शेर सिंह डसीली गांव एक 16 वर्षीय किशोरी से मिलने पहुंचे थे। दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और बेहरमी से पिटाई कर दी। वहीं किशोरी ने युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया और उसके पिता ने तीनों लड़कों के खिलाफ तहरीर दी और पुलिस ने छेड़छाड़ व पाॅस्को एक्ट में बुधवार रात को मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों का सीएचसी धौलादेवी में मेडिकल कराया। उन्हें हिरासत में रखा गया था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे ग्रामीणों की पिटाई से बेदम हुए भुवन जोशी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उसे पुलिस कर्मी सीएचसी ले गए। जहां मध्याह्न करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

भुवन जोशी के लिए आज पूरा उत्तराखंड न्याय मांग रहा है। अल्मोड़ा के कुछ हिस्सों में युवाओं ने आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किया है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि धैर्य/ कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखे। वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले सभी को चिन्हित कर लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ 147/149/304 के तहत मामले दर्ज किया है। वहीं लोगों द्वारा पुलिस से यह भी मांग की कई है कि मामला धारा 304 के बजाए धारा 302 में दर्ज हो।

To Top