Almora News

उत्तराखंड की सबसे बड़ी खबर, 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

Ad

अल्मोड़ा: राज्य की राजनीतिक गलियारे से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। सल्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख सामने आ गई है। सल्ट में उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को चुनाव होगा और दो मई मतगणना होगी। बता दें कि भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के बाद सल्ट विधानसभा सीट खाली हो गई है। सल्ट उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 मार्च से प्रारंभ हो जाएगी तथा नामांकन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च है वही 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 3 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही सल्ट में आचार संहिता लागू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top