Pithoragarh News

पिथौरागढ़ की अंबा पर उत्तराखंड को है गर्व,पहली एफएमएस परेड का किया नेतृत्व

Ad

Amba Samnat, Pithoragarh:- आज के आधुनिक युग में जितने आगे देश के बेटे हैं, उन से कई आगे देश की बेटियां नजर आने लगी हैं। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं हैं, जहां बेटियों ने अपनी अमिट छाप ना छोड़ी हो। इस ही क्रम में हम आज आपको राज्य उत्तराखंड की एक प्रतिभावान बेटी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपनी उपस्थिति से राज्य को गौरवंतीत करवाया है। हम बात कर रहे हैं, मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के उरई देवलथल कीरहने वाली बेटी अंबा सामंत की। राज्य की इस बेटी ने 26 जनवरी को आयोजित हुई गणतंत्र दिवस परेड में आर्मी डेंटल कॉर्प्स और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (एएफएमएस) का प्रतिनिधित्व कर अपने राज्य व जिले का नाम रोशन किया है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है, जब कर्तव्य पथ पर (एएफएमएस) ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया, और इस पहली सफलता का प्रतिनिधित्व कर अंबा सामंत ने समूचे राज्य का मान बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि अंबा ने अपनी स्नातक डिग्री आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस से प्राप्त की है और साथ ही एनसीसी में बी और सी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किए है। दिसंबर 2020 को अंबा सामंत को आर्मी डेंटल कॉर्प्स में कैप्टन बनने का अवसर प्रदान हुआ। अंबा के पिता गोविंद सामंत भी भूतपूर्व सैनिक हैं और माता देवेंद्री सामंत गृहिणी हैं। वर्तमान में उनका परिवार रुड़की में रहता है। गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड का प्रतिनिधित्व करने से, उनका गृह क्षेत्र देवलथल समेत पूरा जिला खुशी की लहर में शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top