Entertainment

श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड में मातम, अभिताभ बच्चन को पहले ही हो गया था अहसास?

Ad

नई दिल्ली: बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन शनिवार देर रात हुआ। इस घटना के बाद पूरा देश और बॉलीवुड सकते में है। किसी को भी इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। श्रीदेवी की उम्र 54 साल थी और वो दुबई में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक रहा। श्रीदैवी का परिवार (बेटी और पति भी दुबई में ही है)। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ। अभिनय उनकी जिंदगी था और उन्होंने  महज चार साल की उम्में एक तमिल फिल्म कंधन करुणई में काम किया था। इसके अलावा बॉलीवुड में आने पहले  उन्होंने बाल कलाकार के रूप में तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। उनके हिंदी फिल्म करियर की शुरूआत  साल 1979 और उस वक्त उनकी उम्र 16 साल थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बात  80 के दशक करें तो श्रीदेवी का मुकाबला किसी से नहीं था। वो एक अलग ही लीग की अभिनेत्री थी।  उन्होंने हिम्मतवाला, तोहफ़ा, मिस्टर इंडिया, नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। बॉलीवुड में उनकी पहचान लेडी अमिताभ बच्चन के तौर पर होती थी।  श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। श्रीदेवी ने 5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के जाने से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। नेहा धूपिया ने लिखा, ‘हमने अपनी सबसे बेहतरीन कलाकार को खो दिया।’ जैकलीन फर्नांडिस ने कहा, ‘एक आइकन बहुत जल्दी चली गईं, बहुत जल्दी।’ प्रीति जिंटा ने कहा, ‘भगवान श्रीदेवी की आत्म को शांति दें।’ प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘श्रीदेवी को प्यार करने वालों को सांत्वना।’

श्रीदेवी की मौत से पहले बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन को इस बात का आभास शायद कुछ घंटे पहल ही हो गया था और इसीलिए उन्होंने इसके बारे ट्विटर पर लिखा भी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है।’ गौरतलब है कि फिल्म ‘खुदा गवाह’ में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी ने एकसाथ काम किया था. 8 मई 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी ने बेनजीर का किरदार निभाया था, जबकि अमिताभ बच्चन ‘बादशाह खान’ की भूमिका में थे।

https://youtu.be/glglLFPtef4

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top