Bollywood

कोरोना वायरस की चपेट में अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी

Ad

बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से ग्रस्त हैं। इस बारे में ट्वीट कर खुद बिग बी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। अस्पताल में हूं। अस्पताल प्रशासन को इस बारे में जानकारी दे रहा है। परिवार और स्टाफ के भी कोरोना सैंपल लिए गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट के रिजल्ट आना बाकी है। मेरे संपर्क में पिछले 10 दिनों में आए लोगों से मेरी गुजारिश है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें!”

ADVERTISEMENTS Ad

अमिताभ मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। वैसे, कुछ दिनों पहले भी अमिताभ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top