Uttarakhand News

अनिल जोशी बने उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के उप सचिव

अनिल जोशी बने उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के उप सचिव
Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से आ रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप सचिव की नियुक्ति हो गई है। ये अहम जिम्मेदारी शहरी विकास एवं नागरिक उड्डयन विभाग में वर्तमान में तैनात अनिल जोशी को दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किए। जिसके तहत तत्काल प्रभाव से अनिल जोशी से नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व वापस लेते हुए उप सचिव, मुख्यमंत्री का दायित्व दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि उप सचिव अनिल जोशी के पास शहरी विकास विभाग का दायित्व यथावत रहेगा। आदेशानुसार उप सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करते हुए सचिवालय प्रशासन (अधिo) अनुभाग 01 को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top