Dehradun News

बेटी दिवस के दिन विदा हुई अंकिता, परिवार ने भारी मन से किया अंतिम संस्कार

Ad

ऋषिकेश: राज्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोगों में भारी आक्रोश है। जिसकी वजह से प्रशासन को भी हर कदम पर कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। रविवार की सुबह परिजनों ने भी अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए इनकार कर दिया था। मगर अब भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नम आंखों के साथ अंकिता का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस के दिन जब पूरा देश और उत्तराखंड बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहा है। लोग बेटियों के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं अंकिता के परिवार के लिए आज का दिन बहुत मुश्किल है। आज ही परिवार ने बेटी को अंतिम विदाई दी है। गौरतलब है कि अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने सुबह से तैयारियां की थी।

लोगों के आक्रोश के बीच में प्रशासन के लिए कुछ भी आसान नहीं था। बता दें कि अंकिता के पिता की अपील के बाद ही आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसी के बाद अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए सभी तैयार हुए। एनआईटी घाट पर अंकिता के भाई ने मुखाग्नि दी। इससे पहले अंकिता के शव को ले जाने की आशंका पर लोगों की पुलिस से झड़प भी हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top