Pauri News

उत्तराखंड:मेरुडा गांव की अंकिता ध्यानी का जापान में कमाल, एशियन गेम्स में मिल गया स्थान

Ad

देहरादून: खेल के मैदान से एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने जापान में शानदार प्रदर्शन किया और जिसकी बदौलत उन्हें एशियन गेम्स में खेलने का मौका मिला है। हिरोशिमा जापान में हुई मध्यम और लंबी रेस की अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पांचवा स्थान प्राप्त किया। हीरोशिमा में 29 अप्रैल को प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव केजेएस कलसी ने जानकारी दी कि अंकिता ने 15 मिनट 33.4 सेकंड में अपनी रेस पूरी की। वह भारतीय एथलेटिक्स कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अंकिता के करियर की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। उन्होंने खेल विभाग में तैनात डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर मिसिस महेशी से ट्रेनिंग ली है। अंकिता उत्तराखंड के लिए कई पदक जीत चुकी हैं।

अंकिता मूल रूप से पौड़ी के जहरीखाल ब्लाक के मेरुडा गांव की रहने वाली हैं। अंकिता ने कक्षा आठ में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शिरकत की थी और इसके बाद उनका करियर उडान भरता रहा। अंकिता ध्यानी ने एक बार फिर साबित किया है कि संसाधनों की कमी को लेकर बात करने से अच्छा है कि परिश्रम कर सभी चुनौतियों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाए । अंकिता के गांव में कई युवा उनसे प्रेरणा लेते हैं। उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी  देश के लिए राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग कर चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top