Uttarakhand News

विशुवा गांव की अंशु जोशी ने बिना कोचिंग पास की NET परीक्षा, आज पिता होते तो बड़ा खुश होते…

Ad

रानीखेत: जिंदगी की बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी इंसान के बुलंद हौसलों और जीतने की जिद के आगे दम भरती हैं। अल्मोड़ा की विशुवा गांव की बेटी अंशु जोशी ने अपनी इसी जिद से यूजीसी नेट परीक्षा पास कर ली है। अंशु जोशी ने परीक्षा में 97 फीसदी अंक पाए हैं और ताज्जुब की बात है कि बेटी ने बिना किसी कोचिंग के इस परीक्षा को पास किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि अंशु जोशी निवासी ग्राम तल्ला (रानीखेत से सटा हुआ गांव) ने राजनीति विज्ञान में NET की परीक्षा में 97 फीसदी अंकों से सफलता पाई है। अंशु के पिता नवीन चंद्र जोशी का कोरोना काल में निधन हो गया था। वह दिल्ली में दस हजार की पगार पर गार्ड की नौकरी करते थे। अंशु ने अब अपने पूरे परिवार को खुशी का मौका दिया है।

अंशु ने बिना कोचिंग के यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। रास्ते में कई सारी कठिनाई थीं। मगर बेटी ने मेहनत और अनुशासन का साथ नहीं छोड़ा और यही कारण है कि अब सफलता ने अंशु का हाथ थाम लिया है। विशुवा ग्राम के उनके घर पर पहुंचकर बधाई दे रही हैं। हल्द्वानी लाइव की पूरी टीम की ओर से अंशु जोशी और परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top