Tehri News

बेटियां किसी से कम नहीं, टिहरी की अंशू खंडूरी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया बचपन का सपना

बेटियां किसी से कम नहीं, टिहरी की अंशू खंडूरी ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरा किया बचपन का सपना
Ad

टिहरी: सेना में जाने के लिए देवभूमि की बेटियां भी अपने हाथ हौसले के साथ खड़े कर रही हैं। बचपन से ही भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रही टिहरी जिले के जसपुर गांव की बेटी अंशू खंडूड़ी को भी बधाई दीजिए। अंशू ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। घऱ परिवार में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी के विकासखंड थौलदार के जसपुर गांव की रहने वाली अंशू खंडूड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां कुछ भी कर सकती हैं। वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। बता दें कि बीते गुरुवार को हुई पासिंग आउट परेड में ही अंशू भारतीय सेना में शामिल हुई हैं। उन्हें सेना के मिलिट्री नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट बनाया गया है।

बेटी की इस उफलब्धि पर परिवार जनों की आंखों में आंसु भी हैं और चेहरे पर खुशी भी है। बता दें कि अंशू के पिता कामेश्वर प्रसाद खंडूड़ी आईटीबीपी में एसआई के पद पर तैनात हैं और उनकी मां गृहणी हैं। प्राइमरी से माध्यमिक तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय देहरादून से प्राप्त करने के बाद अंशू ने डीएवी पीजी कॉलेज से बीएससी में ग्रेजुएशन की। अंशु खंडूड़ी के एक बड़े भाई व एक छोटी बहन हैं।

परिजन बताते हैं कि अंशू के मन में बचपन से ही सेना के लिए अलग सा भाव था। वह हमेशा से ही सेना में जाना चाहती थीं। अपने सपने को अंशू आज हकीकत में जी जरूर रही हैं मगर यहां तक आने के लिए बहुत मेहनत लगी है। आपको बता दें कि अंशु के चाचा राम लाल खंडूड़ी राज्य आन्दोलनकारी रहे हैं एवं वे अंशु के दादा-दादी घनानंद खंडूड़ी और अनुसूया देवी के साथ गांव में ही रहते हैं।

इस खबर के बाद से ही अंशू खंडूजरी के परिवार के साथ पूरे इलाके में जश्न मनाया जाने लगा है। घर वालों को लगातार बधाई के संदेश आ रहे हैं। वाकई उत्तराखंड भी बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भला करे भी क्यों ना, दिन प्रतिदिन प्रदेश की बेटियां अपना नाम जो आगे लेकर जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top