Nainital-Haldwani News

शाबाश बेटी, हल्द्वानी की अपर्णा पंत ने योग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Ad

हल्द्वानी: आजकल अधिकतर युवाओं में बॉडी बनाने के लिए जिम जाने की होड़ लगी है। लेकिन कई सारे युवा जिम से अधिक तरजीह योग को देकर कहीं ना कहीं भारत की संस्कृति को भी बढ़ावा दे रहे हैं। योगा सिखाने वाले संस्थान व गुरुओं को भी इसका काफी श्रेय जाता है। योग से जुड़ी एक खबर हल्द्वानी से आई है। हल्द्वानी की अपर्णा पंत ने योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेंट लॉरेंस स्कूल, हल्द्वानी में 11 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय सब जूनियर योग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की आर्टिस्टिक स्पर्धा में भारत योग समिति (पंचायत घर, हल्द्वानी) की योग छात्रा अपर्णा पंत ने गोल्ड मेडल जीतकर युवाओं को योग के क्षेत्र में आगे आने की प्रेरणा दी है।

इस उपलब्धि ने ना सिर्फ अपर्णा के गुरुओं, परिवार जनों बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस शानदार अवसर पर भरत योग समिति के अध्यक्ष उमेश पांडे, उपाध्यक्ष बसंत पांडे, योगा कोच नवीन पांडे और कोषाध्यक्ष महेश पांडे ने अपर्णा को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top