Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आरोह शंकर सा रे गा मा पा शो में चमके, जज भी हुए आवाज के कायल

Ad

हल्द्वानी: टीवी पर प्रसारित हो रहे है सा रे गा मा पा शो में नैनीताल के आरोह शंकर ने अपनी गायकी से लोगों के दिल में जगह बनाई है। उन्होंने टॉप १२ मे स्थान बनाया है। इससे पहले आरोह नई दिल्ली एवं एनसीआर में कई प्रोग्राम कर चुके हैं। आरोह शंकर ने अपनी प्रतिभा के बल पर सारे गा मा पा शो में अन्नू मलिक , नीति मोहन और हिमेश रेशम्मिया को प्रभावित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से अगरिया , धानाचुली ज़िला नैनीताल के निवासी हरी शंकर के पौत्र आरोह शंकर का जन्म हल्द्वानी में हुआ और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई और नोएडा से लेने के बाद नोएडा से बीटेक किया। २२ वर्षीय आरोह शंकर के पिता गिरिजा शंकर ”गेल ” में जोनल मुख्य महाप्रबंधक हैं और मां विनीता शंकर एक गृहिणी हैं। नौकरी के चलते परिवार उत्तराखंड में नहीं रहता है लेकिन हर त्योहार और उत्सव मनाने हल्द्वानी और धनाचूली अवश्य आते हैं। आरोह ने भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन मे प्रथम श्रेणी मे विशारद भी किया हैं। उन्होंने ८ वर्ष की उम्र से संगीत सीखना आरंभ कर दिया था।

आरोह शंकर महान गायक मोहम्मद रफ़ी और सोनू निगम को अपना आइडल मानते है। वर्ष २०२० में ऑनलाइन वर्ल्ड वाइड इण्डियन आइडल प्रतियोगिता में बॉलीवुड केटेगरी में आरोह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शो को कैलाश खेर ने जज किया था । आरोह नये , पुराने , क्लासिकल , सेमी क्लासिकल सभी तरह के गीतों को मधुरता से गा लेते हैं। भले ही उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की और वो इंजीनियर हो लेकिन आरोह संगीत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आरोह कहते हैं कि एक सच्चा कलाकार बनने के लिए कड़ी मेहनत, लगन के साथ साथ अपनों का आशीर्वाद और लोगो की दुआओ का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top