Uttarakhand News

ट्विटर पर उठी जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग, लोग बोले “देशद्रोही”…

Ad

देहरादून: गायिकी और अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में जगह बनाने वाले उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल के जीवन में इन दिनों मुश्किलें चल रही हैं। दरअसल, उन्हें सोशल मीडिया पर देशद्रोही कहकर ट्रोल किया जा रहा है। अमेरिका में अपने एक कॉन्सर्ट के कारण हैशटेग अरेस्ट जुबिन नौटियाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

खुद जुबिन का मानना है कि इसे लेकर वह बहुत परेशान हैं और उनकी मां डिप्रेशन में हैं। बता दें कि विवाद यूएस में होने वाले जुबिन के उस कॉन्सर्ट को लेकर है, जिसका आर्गेनाइजर खालिस्तानी मेंबर और मोस्ट वांटेड अपराधी है। इसी वजह से इंटरनेट पर लोगों ने जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है। लाजमी है कि जुबिन के परिवार को इससे गहरी चोट पहुंची है।

जुबिन नौटियाल ने कहा कि वह आज कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं। मगर यह विश्वास नहीं हो रहा कि लोग उन्हें देशद्रोही कह रहे हैं। उनसे जवाब मांगा ही नहीं जा रहा है। फेक ट्रेंड पर भरोसा करते हुए लोग बस बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके मैनेजमेंट और हरिजिंदर सिंह नाम के आदमी के बीच हुए अमेरिका के कॉन्सर्ट वाले करार को अगस्त में रद्द कर दिया था। हालांकि, काफी लोग उनके सपोर्ट में भी ट्रेंड चला रहे हैं। जुबिन ने कहा है कि उन्हें अपने देश से प्यार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top