Nainital-Haldwani News

ईशान किशन हुए चोटिल, मुंबई इंडियंस के लिए हल्द्वानी के आर्यन जुयाल मैदान पर उतरे

Ad

हल्द्वानी: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के 15 सीजन का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक नाबाद 81 रन बनाए.

ADVERTISEMENTS Ad

बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन चोटिल भी हुए और इसी वजह से उनके स्थान पर विकेट कीपिंग करने के लिए आर्यन जुयाल को मैदान पर उतरना पड़ा. मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. दिल्ली की गेंदबाजी की बात करें तो सबसे ज्यादा कुलदीप यादव ने 3 विकेट अपने नाम किए.

विकेटकीपिंग करने उतरे आर्यन जुयाल हल्द्वानी के रहने वाले हैं . हालांकि वह घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं. आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है. आर्यन भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. उनके चयन के बाद से उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित थे और उन्हें उम्मीद है कि आर्यन मुंबई के लिए जरूर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. सीजन के पहले मैच में भले ही आर्यन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली हो लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग के लिए उतरना एक बड़ी उपलब्धि है.

हल्द्वानी से आईपीएल तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा और यह युवा खिलाड़ियों को जरूर प्रेरित करेगा. मुंबई इंडियंस टीम में विश्व स्तरीय विख्यात खिलाड़ियों की भरमार है और उनके बीच क्रिकेट की बारीकियां सीखना आर्यन के अनुभव में एक मील का पत्थर साबित होगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top