Sports News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में जड़े नाबाद 120 रन, शतक से दिल्ली को रौंदा

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान से एक बार फिर देवभूमि के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है l हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल ने विजय हजारे ट्रॉफी में शतक जड़ दिया है। आर्यन जुयाल ने उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ शतकीय पारी खेली है। आर्यन ने 134 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए हैं। जिसकी बदौलत यूपी की टीम ने दिल्ली को बड़ी आसानी से हरा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल शनिवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबले में दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। दिल्ली की टीम 49 ओवर में 243 रन पर ही ऑल आउट हो गई। दिल्ली की तरफ से नैनीताल रामनगर के ही अनुज रावत ने 50 रन की पारी खेली। जबकि ललित यादव ने 57 रन मारे। वही उत्तर प्रदेश की तरफ से शिवम मावी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में दिखी दोनों ओपनर्स माधव कौशिक और आर्यन जुयाल ने टीम को शानदार शुरुआत दी। माधव कौशिक ने 101 गेंदों पर 89 रन बनाए। वहीं हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने नाबाद 120 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के भी जड़े।

वहीं कप्तान करन शर्मा ने भी 29 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। दिल्ली की तरफ से केवल सिमरजीत सिंह को एकलौता विकेट मिला। आर्यन की पारी की मदद से यूपी ने दिल्ली को नौ विकेट से हरा दिया। बता दे कि हल्द्वानी के आर्यन जुयाल ने साल 2018 में विजय हजारे में डेब्यू किया था हालांकि टीम में सीनियर खिलाड़ियों के होने के कारण उसके बाद उन्हें मौके नहीं मिले।

बाद में अब उन्हें इस साल सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो उन्होंने शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा दिखाई। आर्यन के शतक के बाद पिता डॉक्टर संजय जुयाल और मां डॉ प्रतिभा जुयाल ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बेटे को परिश्रम का फल मिल रहा है जो सुखद अनुभव देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top