National News

सुरक्षा में तैनात ASI ने ही मारी गोली, नहीं रहे ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री…

Ad

नई दिल्ली: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का गोली लगने के बाद निधन हो गया है। गौरतलब है कि रविवार दोपहर को जानलेवा हमला हुआ था। रविवार रात रात नबा दास के पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास पर लाया गया। बता दें कि ब्रजराजनगर के गांधी चौक में नब दास के सीने पर गोली लगी थी। गोली मारने वाला एएसआई पुलिस कस्टडी में है।

ADVERTISEMENTS Ad

अस्पताल के बयान पर गौर करें तो जख्मों का इलाज किया गया और हृदय की गति में सुधार के लिए कदम उठाए गए। आईसीयू में भी इलाज किया मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। उल्लेखनीय है कि शोक में अब 31 जनवरी तक पूरे राज्य में कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

वहीं, ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई को मानें तो सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने एक बैठक में शामिल होने जा रहे मंत्री पर गोली चलाई थी। घायल मंत्री को अस्पताल ले जाया गया। उधर, स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गोली मारने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top