Breaking News

अमेरिका : टेक्सास चर्च पर हमला , 26 की मौत

Ad

नई दिल्ली:अमेरिका में एक फिर इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा है। इस बार हमलावर ने पवित्र स्थान पर अपनी काली करतूत को अंजाम दिया। टेक्सास प्रान्त में एक व्यक्ति ने चर्च में घुसकर प्राथना सभा पर गोलियां चला दी | पोल्स सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए | लोकल मीडिया के मुताबिक हमलावर सुबह 11 :30 बजे चर्च में घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा | पुलिस ने मीडिया को बताया की इस हमले में कई लोग हताहत हुए हैं और हमलावर को पुलिस फायरिंग में मार दिया गया है | घायल लोगों को अस्पताल पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है |
एफ़बीआई मौक़े पर पहुंच गयी है | प्रांत के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा, “इस घटना में जिनकी मौत हुई है उन सबके परिवारों से मेरी संवेदना है और हम राहत व बचाव दल का शुक्रिया अदा करते हैं |
ग्रेग ने कहा की टेक्सास के इतिहास में यह सबसे भयानक गोलीबारी थी और इसमे मारने वालों में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं |
प्रत्यक्ष्दर्शियों के अनुसार हमलावार एक 20 से 30 साल का युवक था और उसने काले कपड़े पहने हुए थे |जापान यात्रा पर गए अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा , “टेक्सास के लोगों का साथ दे|एफ़बीआई और मौके पर है और मैं जापान से घटना पर नज़र बनाए हुए हूँ “

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top