Nainital-Haldwani News

जिस पल का था इंतजार वो आ ही गया,नैनीताल में आज से खुलेंगे धार्मिक स्थल

Ad

नैनीतालः नैनीताल के लोगों का था जिस पल का इंतजार आखिर वो आ ही गया। लॉकडाउन के वजह से नैनीताल के धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था। और अब सरकार द्वारी छूट के बाद शहर के धार्मिक स्थल बुधवार यानी आज से लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मंगलवार को नयना देवी मंदिर में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने बैठक की। निर्णय लिया कि बुधवार को नयना देवी मंदिर, गुरुद्वारा, हनुमान गढ़ी मंदिर और चर्च श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। लेकिन व्यवस्थाओं की कमी के कारण नगर के छोटे मंदिर फिलहाल नहीं खुलेंगे। शहर में स्थित दोनों मस्जिदें शनिवार से खोली जाएंगी। वहीं शनि और पाषाण देवी मंदिर संचालकों ने कहा कि मंदिरों के व्यवस्थागत संचालन में परेशानियां हैं। मंदिर में महज एक पुजारी होने के वजह से अन्य व्यवस्थाएं जुटाने में दिक्कतें आती हैं। इस संबंध में प्रशासन से बात करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट केअध्यक्ष राजीव लोचन साह का कहना है कि सरकार से मिली गाइडलाइन के अनुसार व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। सभी जगह सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन किया जाएगा।साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य होगा। हमारी आपसे अपील है कि अगर आप दर्शन के लिए जा रहे हैं तो लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। और बिना मास्क पहने धार्मिक स्थलों पर न जाएं।

pc-tripadvisor.com

pc-bugyalvalley.com

ADVERTISEMENTS Ad
To Top