National News

BJP नेता का ऑडियो वायरल,वसुंधरा 3 महीने में टेक ओवर करेंगी,कोई रोक नहीं सकता-वीडियो

Ad

जयपुर: कांग्रेस की तरह राजस्थान में भाजपा भी गुटों में बंटी हुई है। राजस्थान चुनावों में भी वक्त है लेकिन अभी से सीएम फेस को लेकर भाजपा में तनातनी चल रही है। लगातार बयान सामने आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर बानसूर से बीजेपी विधायक रहे और पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो में रोहिताश्व शर्मा अगले 3 महीने में वसुंधरा राजे के पार्टी को टेक ओवर करने की बात कह रहे हैं। वह किसी कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्व सीएम वसुंधरा समर्थक पूर्व यातायात मंत्री डॉक्टर रोहिताश शर्मा का एक ऑडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें शर्मा वसुंधरा की न सिर्फ पैरवी कर रहे हैं बल्कि उनका कहना है 3 माह बाद राजे विल टेक ओवर। इस ऑडियो में शर्मा ने खुलकर मौजूदा भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर भी तंज कस रहे हैं। शर्मा थानागाजी के एक भाजपा कार्यकर्ता से बात कर रहे हैं।

वह कार्यकर्ता कह रहा है साहब मैं तो प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां जी की टीम का आदमी हूं। इस पर शर्मा ने कहा, ‘आ गए न औकात पर, ठीक है सतीश पूनियां की जय बोलो ….जय हो’। इसपर कार्यकर्ता ने कहा साहब हम तो खानदानी बीजेपी पार्टी के हैं। इस पर रोहिताश्व ने कहा हम भी पार्टी के ही आदमी हैं, हम भी पार्टी के खिलाफ नहीं हैं। लीडर को हटा कर चुनाव लड़ा जा सकता है क्या? क्या वसुंधरा को हटा कर चुनाव लड़ा जा सकता है क्या? 3 माह बाद वसुंधरा विल टेक ओवर , कोई रोक नहीं सकता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top