Uttarkashi News

बड़ी खबर: पहाड़ में एवलांच आने से दो की मौत, 21 लोग फंसे

Ad

रुद्रप्रयाग: द्रोपदी का डांडा में एवलांच के कारण बड़ा हड़कंप मच गया है। इसकी चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी ग्‍लेशियर के बीच में आई बड़ी दरार में फंसे हैं। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि आठ प्रशिक्षणार्थियों को रेस्क्यू कर निकाला गया है। मगर अब भी 21 लोग वहां फंसे हैं। दो लोगों की मौत की सूचना भी प्राप्त हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीते 22 सितंबर से नेहरु पर्वतारोहण संस्थान निम का डोकरानी बामक ग्लेश्यिर में बेसिक/एडवांस की ट्रेनिंग चल रही थी। इसमें प्रशिक्षार्थी व प्रशिक्षकों समेत कुल 122 लोग शामिल थे। वहीं, एडवांस कोर्स में 44 प्रशिक्षणार्थी व 9 प्रशिक्षक समेत कुल 53 लोग शमिल थे। इनमें से 29 लोग क्रेवास (बड़ी दरार) में फंस गए हैं।

बता दें कि निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि दो प्रशिक्षकों की मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि क्रेवास में फंसे लोगों को निकालने के लिए निम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। सीएम धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top