Bageshwar News

कारगिल में तैनात बागेश्वर के भगवत सिंह का निधन, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Ad

बागेश्वर: प्रदेश के छोटे से गांव में रहने वाला एक और सेना का जवान दुनिया से विदा हो गया। कारगिल में तैनात लेफ्टिनेंट भगवत सिंह टंगड़िया का निधन हो गया। अचानक बीमार होने के बाद निधन होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोमवार को सरयू घाट के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले बागेश्वर निवासी 48 वर्षीय भगवंत सिंह सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनती तैनाती कारगिल में थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार से आराम नहीं हुआ तो उन्हें दिल्ली एम्स में भेजा गया।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी:छात्रनेता सुंदर आर्य की मौत के मामले में पुलिस ने प्रेमिका को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना रफ्तार तेज, कुल 8 इलाकों में लगा लॉकडाउन, लिस्ट देखें

लेकिन होनी को भला कौन टाल सकता है। रविवार को भगवंत सिंह ने ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके घर बागेश्वर लाया गया। जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन तथा उन्हें नमन करने के लिए पहुंचे।

इसके बाद सरयू घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली गई। सरयू घाट के किनारे भगवंत सिंह के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टी की गई। जहां मौजूद सभी लोगों की आंखों में आंसु दिखाई दिए। बता दें कि भगवंत सिंह तीन बच्चों के पिता थे। साथ ही उनका हंसता-खेलता परिवार था।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मामले बढ़े तो उत्तराखंड सरकार ने DGP को लिखा पत्र और जारी किए निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड़ में 2400 पार हुए एक्टिव मरीज, आज आपके जिले में कितने केस मिले, देखें

यह भी पढ़ें: धोनी का सिक्स और मिट्टी में सनी गंभीर की जर्सी,बच्चे-बच्चे को याद है 2011 की वो ऐतिहासिक रात

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:नेपाल से दूरी होगी कम, रेलवे लाइन का विस्तार बढ़ाएगा पर्यटन

ADVERTISEMENTS Ad
To Top