Uttarakhand News

उत्तराखंड: तीन महीने की गर्भवती निकली नई नवेली दुल्हन,कहा शादी से पहले हुआ था दुष्कर्म

Ad

उसिंनगर: हाल ही में संपन्न हुई शादी ने अचानक से यु-टर्न ले लिया। दरअसल पति ने नव विवाहित पत्नी को शादी के बाद तब छोड़ दिया जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी साढ़े 3 महीने की गर्भवती है। हालांकि यह तो बाद में पता चला कि महिला के साथ काशीपुर में शादी से पहले दुष्कर्म हुआ था। जिसकी ज़ीरो एफआईआर महिला ने दिल्ली जा कर लिखवाई। इस एफआईआर की कॉपी कोतवाली काशीपुर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल काशीपुर की रहने वाली 22 साल की महिला की शादी हरियाणा में हुई थी। जब वह शादी करके ससुराल पहुंची तो एक दिन अचानक उसके पेट में दर्द हो उठा। जिसके बाद ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बता दिया कि यह महिला साढ़े 3 महीने की गर्भवती है। इस बात से पति बहुत आहत हो गया और उसने महिला से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पति ने महिला को उसकी बहन के घर दिल्ली में छोड़ दिया।

महिला ने दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। उसने जानकारी दी कि जब वह शादी से दो महीने पहले काशीपुर में अपने पिता के साथ रहती थी और सिलाई सीख रही थी। तब उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें: बंशीधर भगत का विवादित बयान वायरल,सीएम रावत का ट्विट, मैं इंदिरा हृदयेश से माफी मांगूगा

यह भी पढ़ें: शर्मनाक:बंशीधर भगत का इंदिरा हृदयेश को लेकर अपमानजनक बयान,फिर हंसने लगे- वीडियो वायरल

एफआईआर में महिला ने बताया कि काशीपुर शहर का रहने वाला व्यक्ति जिसका नाम जावेद था, एक दिन उसे अपने साथ होटल ले गया। महिला ने बताया कि जावेद ने उसे भरोसा दिया था। भरोसा इस बात का कि उसे सरकार से शादी के लिए कुछ रुपए मुहैया करवाएगा और होटल ले जाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

जिसके बाद उसने महिला को मुंह बंद रखने के लिए भी कहा था और महिला को धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके भाई को मार डालेगा। जब दो महीने बाद महिला की शादी हुई तब उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ।

जिसके बाद पति ने उस से रिश्ता तोड़ दिया और अब वह अपनी बहन के घर दिल्ली में है। आपको बता दें कि दिल्ली के थाना नरेला थाने पहुंच कर ही महिला ने जीरो एफआइआर दर्ज करा दी। जिसके बाद अब जांच पुलिस करेगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, सिसोदिया इस लायक नहीं कि उनकी बात का जवाब दिया जाए

यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल के मंच पर गूंजा पहाड़ी गाना,फिर सबका दिल जीत गए पवनदीप राजन

ADVERTISEMENTS Ad
To Top