Nainital-Haldwani News

देश में बढ़ा उत्तराखंड पुलिस का मान, टॉप पुलिस स्टेशनों में शामिल हुआ बनबसा थाना

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड पुलिस पूरे देश में मित्र पुलिस के नाम से जानी जाती है. उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटक भी कई बार उत्तराखंड पुलिस की तारीफ कर चुके हैं. वही एक खुशखबरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम पुलिस स्टेशनों में शामिल किया गया है.

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस स्टेशन के एसएचओ को 20 जनवरी को आयोजित डीजीएसपी व आईजीएसटी कॉन्फ्रेंस में गृह मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सूजन कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top