Uttarakhand News

विवादित बयान के बाद बोले बंशीधर भगत, मैने मजाक किया था, मैं अपने शब्द वापस लेता हूं

Ad

हल्द्वानी:भीमताल में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की उम्र को लेकर विवादित बयान देने बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि यह सब उन्होंने मजाकियां ढंग में बोला, जैसा पहाड़ी बोली में बोला जाता है। उनके शब्दों से अगर किसी को बुरा लगा है तो वह अपने शब्द वापस लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष का सम्मान करते हैं और वह एक सीनियर नेता है।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भीमताल में मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के उस बयान पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा के नेता उनके संपर्क में है। भगत के शब्द कैमरे में कैद हो गए है। देर शाम को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा की किरकिरी शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भगत के शब्द महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को दिखाता है। वह एक दल के प्रदेश अध्यक्ष है। प्रदेश अध्यक्ष परिवार का प्रतिनिधि होता है। इस तरह की शब्दों को देश कभी नहीं स्वीकार कर सकता है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम दिग्गजों ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया और शब्दों की गरिमा का ध्यान रखने हिदायत दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर काफी उबाल है।  इस विवाद की चिंगारी दिल्ली भी पहुंची तो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत डेमेज कंट्रोल पर उतर आए । उन्होंने देर रात ट्विट कर नेता प्रतिपक्ष से माफी मांगी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से विदेश पहुंचेंगी खादी, ऑनलाइन बिक्री शुरू, 50 हजार होगी लिमिट

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मानव तस्करी,कुवैत जाने के लिए बनबसा पहुंचीं पांच युवतियां,पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड BJP विधायक का बयान, सिसोदिया इस लायक नहीं कि उनकी बात का जवाब दिया जाए

यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल के मंच पर गूंजा पहाड़ी गाना,फिर सबका दिल जीत गए पवनदीप राजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top