Sports News

ये लिस्ट देखिए…रणजी ट्रॉफी में विकेट लेने के मामले में टॉप 10 में पहुंचे उत्तराखंड के मयंक मिश्रा

Ad

देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम का रुतबा हर मैच के साथ बढ़ता जा रहा है। इस रणजी सीजन में भी उत्तराखंड की टीम रणजी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। बता दें कि उत्तराखंड इस बार तीन में से दो मैच जीतकर रणजी ट्रॉफी के इतिहास में दूसरी बार नॉकआउट में पहुंची है। इससे पहले टीम ने साल 2018-19 सीजन में भी नॉकआउट खेला था। इस शानदार प्रदर्शन में रुद्रपुर निवासी स्पिनर मयंक मिश्रा ने कमाल किया है। अब मयंक इस सीजन विकेट लेने के मामले में टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में आ गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रणजी ट्रॉफी के इस सीजन (2021-22) में मयंक मिश्रा ने अबतक 16 विकेट चटकाए है। बाएं हाथ के स्पिनर मयंक बीसीसीआई द्वारा जारी सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची (इस सीजन) में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। बता दें कि तीन मुकाबलों में 16 विकेट लेने वाले मयंक ने राजस्थान के खिलाफ 11 विकेट झटके थे। उन्होंने पहली पारी में सात और दूसरी पारी में चार विकेट लिए थे। इसके अलावा मयंक ने आंध्रा प्रदेश के खिलाफ तीन और सर्विसेज के खिलाफ दो विकेट चटकाए थे।

मयंक का गेंदबाजी औसत 10.37 है जबकि उन्होंने 33.87 के स्ट्राइक रेट से विकेट झटके हैं। इस दौरान मयंक की इकोनॉमी महज़ 1.83 रही है। इस लिस्ट में मुंबई के शम्स मुलानी 29 विकेट के साथ टॉप पर हैं। मयंक मिश्रा बीसीसीआई की इस लिस्ट में टॉप 10 में आना वाकई उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी बात है। खासकर तब गर्व ज्यादा होता है जब याद आता है कि उत्तराखंड को घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अभी चार साल ही हुए हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड ने अबतक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें पहले मैच में टीम ने सर्विसेज को हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में उत्तराखंड ने राजस्थान को पटखनी दी थी। हालांकि टीम को तीसरे मुकाबले में आंध्रा प्रदेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब टीम नॉकआउट यानी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है। ये अभी तय होना बाकी है, कि मुकाबला किस के साथ होगा। लेकिन उम्मीद है कि ये सीजन उत्तराखंड के लिए खास होने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top