Nainital-Haldwani News

सलड़ी के पास खाई में गिरी कार, गौलापार निवासी युवक की मौत,कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था शुभम

फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
Ad

हल्द्वानी: जिले में सड़क हादसों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में यह ग्राफ ज्यादा बढ़ा है। एक नया मामला सलड़ी क्षेत्र से सामने आया है। हल्द्वानी से भीमताल घूमने के लिए दोस्त पहुंचे थे। वापसी के दौरान उनकी कार सलड़ी क्षेत्र में खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को मदनपुर गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा और नमन चुफाल कार से भीमताल घूमने गए थे। इसके बाद रात को वहा हल्द्वानी के लिए वापस आ रहे थे कि सलडी पहुंचने से दो किलोमीटर पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में शुभम की मौत हो गई और नमन घायल हो गया। रात में हादसा होने की वजह से दोनों को रेस्क्यू करने में वक्त लगा । इस घटना के बारे में दोनों के परिचितों को सुबह जानकारी मिली। नमन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेरा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था।

भीमताल क्षेत्र के सीईओ प्रमोद शाह ने बताया कि कार सवार देर रात भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें शुभम की रात को ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top