Nainital-Haldwani News

भवाली रोडवेज बनेगा रोल मॉडल,मल्टी स्टोरी पार्किंग से नहीं लगेगा जाम

Ad

भवाली रोडवेज बनेगा रोल मॉडल,मल्टी स्टोरी पार्किंग से नहीं लगेगा जाम

हल्द्वानी: दो दिन पूर्व परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने 426.93 लाख रूपये की लागत से भवाली में बनने वाले आधुनिक रोडवेज डिपो व मल्टी स्टोरी पार्किंग का शिलांयास किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भवाली रोडवेज कुमाऊं क्षेत्र में रोल मॉडल का काम करेगा। उन्होंने डिपों में प्रतीक्षालय, प्रशासनिक भवन, कैन्टीन, लेडीज़ एवं जेंट्स के लिए अलग अलग टॉयलेट-बाथरूम निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपये की घोषणा भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

डिपो की वर्कशॉप को लगभग 2 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित फरसोली में स्थानान्तरित करने के कारण फरसोली को भी विशेष पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए सरकार द्वारा किसी भी प्रकार कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सभी व्यक्तियों का दृष्टिकोण बड़ा होने के साथ ही सबका साथ-सबका विकास होना चाहिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को समयबद्धता के साथ ही गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए है।

क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने कहा कि डिपो की वर्कशॉप फरसोली में स्थानान्तरित होने तथा आधुनिक रोडवेज डिपो व मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण होने पर भवाली में लगने वाले अनावश्यक जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा जाम से मुक्ति मिलने पर पर्यटकों एवं क्षेत्रवासियों को जाम की स्थिति से जूझना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण से व्यापारियों व क्षेत्रीय जनता भी लाभांवित होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top