Entertainment

बिग बॉस : वीकेंड का वॉर,बढ़ती जा रही है दुश्मनी और रोमांच

Ad

नई दिल्ली : रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में कंटेस्टेंट के बीच दुश्मनी लगातार बढ़ती ही जा रही है | सलमान खान के मना करने के बावजूद कंटेस्टेंट एक दूसरे पर निजी हमले कर रहे हैं | जिसे देखते हुए आज वीकेंड का वॉर में सलमान उनका कहना न मानने वाले प्रतिभागियों को घर से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं |

ADVERTISEMENTS Ad

Bigg Boss 11: हरकतों से बाज नहीं आ रहे ये कंटेस्टेंट्स, सलमान खान कर सकते हैं घर से बाहर

 

शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच छिड़ी जंग ने घर में भूचाल ला रखा है | लक्ज़री टास्क में मिली हार को शिल्पा पचा नहीं पा रही और वो लगातार विकास पर हमले कर रही हैं | शिल्पा की इन्ही हरकतों से परेशान होकर विकास गुप्ता ने दो बार बिग बॉस के घर से भागने की कोशिश की | विकास शो से बाहर होने के लिए 2 करोड़ की पेनल्टी भरने के लिए भी राजी हैं |

विकास को तंग करते हुए शिल्पा ने सारी हदें पर कर दी , सलमान खान के समझने के बावजूद वह लगातार विकास पर निजी हमले करने में लगी हुई हैं | ऐसे में सलमान उन्हे आज घर से बेदखल कर सकते हैं हालाकिं शो के मेकर्स के लिए यह फैसला काफी मुश्किल होगा क्यूंकि शिल्पा शो के लिए काफी टी.आर.पी ला रहीं है | वहीँ विकास गुप्ता पर भी घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है क्यूंकि बिग बॉस के समझने के बावजूद वह लगातार घर के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं |

 

 

 

Image source: ABP News

ADVERTISEMENTS Ad
To Top