Bollywood

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला उत्तराखंड से गिरफ्तार

Ad

सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला उत्तराखंड से गिरफ्तार

देहरादूनः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया। 

ADVERTISEMENTS Ad

राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा ने इसी साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। और एसजीएम नगर में सरकारी राशन डिपो चलाने वाले प्रवीण की हत्या मामले में उत्तराखंड से गिरफ्तार मास्टरमाइंड राहुल ने बांद्रा मुंबई में जनवरी के पहले हफ्ते में सलमान खान की रेकी भी की थी। इसी के चलते राहुल ब्रांदा में दो दिन रहा था। इस दौरान उसने देखा कि सलमान खान किस समय घर से बाहर निकलता है और कहां जाता है।

बता दें कि राहुल गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर है। डीसीपी दुग्गल का कहना है कि सलमान की रेकी कर इसकी जानकारी राहुल ने लारेंस बिश्नाई तक पहुंचाई थी। लारेंस बिश्नोई सलमान खान से रंजिश रखता था। 2018 में जोधपुर में पाडा हिरण शिकार मामले में सलमान के बरी हो जाने से लारेंस दुखी था। लारेंस ने सलमान को मारने की धमकी भी दी हुई थी। पुलिस मान रही है कि लारेंस अब सलमान की हत्या की योजना बना रहा था। सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 2020 को लेकर चर्चा में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top