National News

लोकसभा 2019 चुनाव में बिहार से चुनाव लड़ सकते है कन्हैया कुमार

Ad

नई दिल्ली: लोकसभा 2019 चुनाव में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी उतर सकते है।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कन्हैया को बिहार से चुनाव लड़वाने पर विचार कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए  बिहार राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि पार्टी 2019 के आम चुनावों में बिहार के बेगूसराय समेत किसी भी संसदिय क्षेत्र से कन्हैया कुमार प्रत्याशी बना सकती है। सत्यनारायण से  यह पूछे जाने पर क्या कन्हैया इसके लिए तैयार हैं या फिर इस मासले पर उन्होंने ही खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस पर उन्होंने कहा कि कन्हैया इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कन्हैया बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड के बीहट पंचायत के निवासी हैं। सत्यनारायण ने यह भी बताया कि कन्हैया हाल ही में बेगूसराय आए हुए थे और उन्होंने वहां के कई इलाकों का दौरा भी किया।

गौरतलब है कि साल 2016 में जेएनयू के अध्यक्ष रहते कन्हैया कुमार पर देशद्रोही नारे लगाने के आरोपों के चलते सुर्खियों में आए थे। उस दौरान कन्हैया को पुलिस हिरासत में भी लिया गया था लेकिन बाद में हाईकोर्ट से उन्हें केस में जमानत मिल गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top