Election Talks

भाजपा हाईकमान ने पूर्व सीएम निशंक को दिल्ली बुलाया…उत्तराखंड में लगने लगीं अटकलें

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी के खेमे से आ रही है। भाजपा हाईकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को अचानक दिल्ली तलब किया है। जी हां, निशंक को भाजपा ने दिल्ली बुलाया है। इस खबर को कई सियासी अटकलों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। एक तरफ निशंक को पार्टी द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की भी चर्चाएं चल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि डॉ निशंक को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निशंक दिल्ली के लिए रवाना भी हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद से लगातार हाईकमान शीर्ष नेताओं से रिपोर्ट कार्ड मांग रहा है। माना जा रहा है निशंक को भी भाजपा ने उनके फीडबैक के लिए ही दिल्ली बुलाया है।

सियासी हलकों में चर्चा यह भी है कि भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड के बड़े नेता माने जाने वाले रमेश पोखरियाल निशंक को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि पिछले साल निशंक ने खुद ही स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए केंद्र में मंत्री का पद छोड़ा था। जिसके बाद माना जा रहा था कि वह स्वास्थ्य के चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं चाहते। लेकिन एक बार फिर से अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top