National News

भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक पर चलाई गोली

Ad

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में आदिवासी पेशाब कांड (Sidhi Urination Case) के बाद आदिवासियों पर अत्याचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब सिंगरौली जिले से एक मामला सामने आया है। भाजपा विधायक के बेटे ने आदीवासी युवक को दिन दहाड़े गोली मार दी। बीजेपी नेता सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गोलीकांड के बाद आदिवासी युवक सूर्य प्रकाश खैरवार गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि विधायक के बेटा पकड़ा नहीं गया है।

जानकारी के अनुसार, विधायक के बेटे का किसी से विवाद हुआ था. सूर्य प्रकाश खैरवार अपने एक साथी के साथ बीच बचाव करने पहुंचे थे। इसी बीच कहासुनी के दौरान विवेकानंद ने अपनी पिस्टल से सूर्य प्रकाश पर फायर कर दिया। इसमें सूर्य प्रकाश के एक हाथ में गोली लग गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए। इसके बाद घायल युवक को नेहरू अस्पताल जयंत में भर्ती कराया गया।  वहीं गुरुवार देर रात पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की।  

ADVERTISEMENTS Ad
To Top