National News

पार्षदी चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत

Ad

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के 36 नगर पालिकाओं के लिए मतगणना के दिन एक दुखद खबर सामने आ रही है। रीवा नगर पंचायत में पार्षद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता को निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता ने 14 मतों से हरा दिया। मतगणना समाप्त होने के बाद जैसे ही उन्हें हार के बारे में पता चला तो दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस की टिकट पर हरिनारायण गुप्ता चुनाव मैदान में उतरे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

रीवा जिले के हनुमना नगर परिषद से पार्षदी का चुनाव में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी के नतीजे के बाद मतगणना केन्द्र के अंदर ही अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। उनके साथियों ने घटना देख परिजनों को जानकारी दी। वहीं दूसरी तरफ कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उन्हे अस्पताल लेकर आए, जहां पर उनकी मौत हो गई। हरिनारायण गुप्ता पार्टी के 15 वर्ष पुराने कार्यकर्ता थे। हनुमना कस्बे में कांग्रेस को स्थापित करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top