Uttarakhand News

उत्तराखण्ड: कार नंबर के लिए भाजपा विधायक का प्रेम, एक लाख 88 हजार किए खर्च

Ad

देहरादून: गाड़ी के लिए वीआईपी नबंर के लिए प्यार पहले भी सामेन आता रहा है। लोग अपनी पंसद का नंबर लेने के लिए लाखों खर्ज करते है। देश भर में गाड़ी के नंबर को लेकर खासा उत्साह रहता है। जैसे ही इस तरह की कोई खबर सामने आती है लोग इसे बड़ी उत्सुकता के साथ पढ़ते है। परिवहन विभाग की अनोखे नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली में इस बार 0001 बिका एक लाख 88 हजार में।  इस बार गाड़ी के नंबर के प्रति भाजपा विधायक गणेश जोशी का प्यार सामने आया है। मसूरी के विधायक ने अपनी गाड़ी के नंबर के लिए लाखों खर्च कर डाले। अब भाई लग्जरी गाड़ी हो तो नंबर भी वीआईपी होने चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अपनी 30 लाख की नई गाड़ी के लिए यह नंबर खरीदा है। साल 2017 में विधायक के बेटे मयंक ने  इसी 0001 को अपनी गाड़ी के लिए एक लाख 77 हजार रुपये में खरीदा था। गणेश जोशी ने आरटीओ देहरादून से 0001 नंबर को एक लाख 88 हजार रुपए में खरीदा है। छह माह पहले इनके बेटे मयंक ने भी यही नंबर एक लाख 77 हजार रुपए में खरीदा था।

इसके अलावा ब्रिजेन्द्र शर्मा ने 0002 नंबर को 25 हजार रुपए में, इसप्रीत सिंह ने 0007 नंबर को 70 हजार रुपए में, गौरव कुमार ने 7000 नंबर को 21 हजार रुपए और योगेंद्र मोहन ने 0003 नंबर को 13 हजार रुपए में खरीदा। इस बार 001 नंबर के लिए निलामी पिछले साल से कम रही पर परिवहन विभाग की उम्मीदें और ज्यादा थीं। विभाग अनुमान लगा रहा था कि यह नंबर तीन-चार लाख रुपये तक पहुंचेगा, लेकिन बोली 1.88 लाख आकर रुक गई। आरटीओ की ओर से इस बोली में डीसी व डीडी सीरीज के कुल 24 नंबर आवंटित किए गए। नंबरों की कुल कीमत 5.32 लाख रुपए बताई जा रही है। एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि अब आवेदकों को बोली की शेष रकम जमा करानी होगी। इसके बाद ही यह नंबर अलॉट होगा व वाहन का पंजीकरण किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top