Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी में भाजपा का जनसंपर्क अभियान, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Ad

Kaladhungi | BJP | Election 2027 : उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत बजूनिया हल्दू की दीनदयाल कॉलोनी स्थित भूमिया मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। यहां सुरेश भट्ट ने लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित में लगातार काम कर रही हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर सरकार के कामों को बताएं और संगठन को मजबूत करें।

सुरेश भट्ट ने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर काम करना होगा। उन्होंने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने और उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार पार्टी की सरकार बनाने के लिए जनता से समर्थन की अपील की।

इस मौके पर ग्राम प्रधान के उपप्रधान दिनेश जोशी, चेतन देवका, बालम देवका, रमेश तिवारी, भोपाल कांडपाल, भुवन पांडे, ममता बोरा, गणेश राम, मुकेश तिवारी, कृष्ण मौर्य, दीपक कुमार और मुकेश भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top