Uttarakhand News

आंधी-तूफान का आतंक, पेड़ गिरने से बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा

Ad

देहरादून: बुधवार को शाम आए आंधी- तूफान की चपेट में पूरा उत्तर भारत रहा। इसके बाद कई जगह से जान-माल के नुकसान होने की खबर आ रही है। उत्तराखण्ड में भी आंधी-तूफान परेशानी लेकर ही आया। केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी इस आंधी-तूफान की चपेट में आए,गनीमत रही कि वो बाल-बाल बच गए। खबर के अनुसार मंत्री टम्टा बैठक में भाग लेने के बाद वापस जा रहे थे। उसी दौरान शुरू हुए तूफान से जड़ समेत उखड़े पेड़ की चपेट में उनकी कार आते-आते बच गई।  उनके ड्राइवर ने समझदारी दिखाते कार की रफ्तार को तेज कर दिया, जिससे पेड़ कार के ऊपर नहीं गिरा। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री को जौलीग्रांट हवाई अड्डे दूसरी कार से भिजवाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स- रूट कैनाल उपचार से दूर होगा दांतों का अहसाय दर्द

खबर के मुताबिक बुधवार को रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा जौलीग्रांट हवाई अड्डे जा रहे थे। उन्हें दिल्ली के लिए निकलना था। भेल सेक्टर चार के पास उनके ड्राइवर को एक पेड़ झूलता हुआ नजर आया तो उसने कार की गति बढ़ा दी, जिससे पेड़ को कार के ऊपर गिरने से बचाया जा सका। इसके अलावा सामने से आ रही बाइक से टक्कर को बचाने के लिए ड्राइवर कार से अपना नियंत्रित खो बैठा और वो गड्डे में जा फंसी। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को भाजपा नेता हरजीत सिंह की कार द्वारा जौलीग्रांट भिजवाया गया।  उसके बाद में कार को मिनी ट्रक बुलाकर रस्से बांधकर बाहर निकलवाया गया।

हल्द्वानी लाइव के पेज को लाइक करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top