Nainital-Haldwani News

नैनीताल के शाह जी के दिवाने हुए बिग बी, बोले इतना ज्ञान कहां से लाए भाई

Ad

नैनीताल: उत्तराखण्ड के नाम को उसकी युवा पीढ़ी मायानगरी में बैठे लोगों के दिल में चमका रही है। वैसी भी भारत के कई बड़े लोगों का नाता उत्तराखण्ड से जुड़ा है। इतना ही नहीं बालीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन नैनीताल को अपना दूसरा घर मानता है। बीग बी ने नैनीताल के शेरवुड स्कूल से पढ़ाई की थी। एक बार फिर शेरवुड की यादों को नैनीताल के बेटे ने उनके दिल में एक बार फिर जगा दिया है। नैनीताल शेरवुड कॉलेज के छात्र अपूर्व गौरव विक्रम शाह ने बीग बी अपने ज्ञान का दिवाना बना दिया। बीग बी अपूर्व से इतने प्रभावित हो गए कि उन्होंने पूछ डाला की इतना ज्ञान कहां से लाए हो। दरअसल अपूर्व ने शुक्रवार को मुंबई में एक टीवी चैनल के ‘बनेगा स्वच्छ भारत कार्यक्रम’ में कविताएं सुनाई। उनकी कविता ने बिग बी अमिताभ बच्चन का दिल जीत लिया। अमिताभ भी कहने को मजबूर हो गए कि वह महसूस करते हैं कि जिस विद्यालय में अपूर्व पढ़ता है, वह भी उसी विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं। अपूर्व ने केवल आठ मिनट के लिए कविता सुनाई लेकिन उन्होंने कार्यक्रम में बैठे सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम लाइव था और कार्यक्रम में बैठे लोगों ने तालियों से अपूर्व का जोरदार स्वागत किया। संचालन कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपूर्व से पूछा, इतना ज्ञान तुमने कहां से ले लिया। अपूर्व ने इसका पूरा श्रेय शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू को दिय़ा। उसने कहा कि वह  उसके  प्रेरणा है। अपूर्व ने कविता के जरिये मंदिर में दान करने से पहले शौचालय का निर्माण करने का संदेश भी दिया। अपूर्व की कविता सुन बीग भी ने कहा कि वो उनकी कविता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे। अपूर्व शेरवुड कालेज नैनीताल में 12वीं का छात्र है और कालेज कैप्टन भी हैं। शेरवुड के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि अपूर्व की प्रतिभा की बदौलत ही उसे देशभर से लोग उसे अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top