Entertainment

लक्की कमांडो फिल्म्स के बैनर तले बनेगी बॉलीवुड फिल्म “THE MANIAC”

Ad

मुंबई: फिल्म जगत में उत्तराखण्ड के कई युवाओं ने अपने अभिनय से पहचान बनाई है। राज्य के युवाओं का मॉडलिंग की तरफ रुझान काफी बड़ा है। उत्तराखण्ड सरकार के प्रोत्साहन के बाद प्रदेश की प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है। बड़े परदे पर पहचान बनाने के अलावा उत्तराखण्ड के युवाओं पर्दे के पीछे भी कामयाब हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के लक्ष्मण सिंह बिष्ट (लक्की कमांडो) भी फिल्म जगत में निर्माता के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि उनका मुख्य लक्ष्य पहाड़ के युवाओं को बड़े पर्दे पर मौका देना होगा।

लक्की कमांडो फिल्म्स के बैनर तले अबतक म्यूजिक एल्बम अहसास, शॉर्ट फिल्म नियतिचक्र एवं सुपर लौंडे वेब सीरीज़ के बाद फीचर फिल्म द मिनीआक थ्री डी (the maniac 3D) का निमार्ण किया जा रहा है।

द मिनाआक एक होरर फिल्म है। यह फिल्म चार दोस्तो पर आधारित है। इस फिल्म में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल कीज़, कुनाल कपूर, टिया वाजपेयी और निमत दास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म प्रशांत पैसे पिले के निर्देशन में बनाई जा रही है। 

वहीं निर्माता लक्ष्मण सिंह बिष्ट (लक्की कमांडो) ने बताया कि इस फिल्म को लेकर पूरी टीम खासा उत्साहित है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की स्टोरी चार दोस्तों की अच्छी कहानी है जिसे होरर रूप दिया गया है। इस फिल्म को 2019 में ही पूरे देश में यूटीवी (UTV) द्वारा रिलीज किया जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top