Entertainment

सुशांत राजपूत की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘Suicide or Murder’ का पोस्टर रिलीज

Ad

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सुशांत के सुसाइड की खबर से उनके फैंस और बॉलीवुड अभी तक उभरा नहीं है वहीं फिल्म निर्माता शेखर गुप्ता लेे कर आ रहे है सुशांत के मर्डर मिस्त्री पर बसेड फिल्म “sucide or muder”! मूवी का फर्स्ट पोस्टर भी रिलीज हो गया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म निर्माता शेखर गुप्ता ने मूवी का फर्स्ट पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के बारे में काफी सारी बातें बोली , उन्होंने कहा यह फिल्म बॉलीवुड में फैले नेपोटिजम और बॉलिवुड माफियाओं के मिथ को तोड़ने के लिए बनाई जा रही है।’ बात को आगे बढ़ते हुए उन्होंने बताया कि मैं सिर्फ यह कोशिश कर रहा हूं सुशांत जैसा हादसा किसी और के साथ न हो। ठीक वैसे ही जैसे की इससे पहले जिया खान या दिव्या भारती के साथ हुआ था। मैं एक एक्ट्रेस से मिला था जिसने 11 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। अगर कोई आउटसाइडर हमारी इंडस्ट्री में आकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है, तो जाहिर सी बात है कि इसके पीछे कोई वजह तो है। हमारी इंडस्ट्री में माफिया गैंग चल रहा है।’

विजय शेखर गुप्ता ने बताया, ‘फिल्म की लगभग 50 फीसदी स्क्रिप्ट पर काम हो चुका है और मिड अगस्त तक यह फाइनल हो जाएगी। 16 सितंबर से हम 50 दिन तक इसकी शूटिंग मुंबई और पंजाब में करेंगे।विजय शेखर गुप्ता ने आगे कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत अकेले नहीं है, जिनके साथ बॉलिवुड इंडस्ट्री में ऐसा हादसा हुआ है। फिल्म में 9 से 10 लोगों की कहानी शामिल होगी। यह फिल्म करीब 3 घंटे की होगी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जिन लोगों से पूछताछ हो रही है। उन लोगों से इंस्पायर्ड कैरेक्टर्स को फिल्म में दिखाया जाएगा।’ फिल्म में मुख्य किरदार सचिन तिवारी निभाएंगे। हालांकि ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक नहीं है। फिल्म केवल सुशांत की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है। इस फिल्म को शामिक मौलिक डाइरेक्ट करेंगे।

https://youtu.be/05IV74EoLno

बता दें कि सुशांत ने पिछले माह 14 जून को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम ने करोड़ों फैंस को झनझोर कर रख दिया था। वहीं इसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स के खिलाफ मोर्चा भी खोला गया है, जो नए अभिनेताओं के साथ सौतेला बर्ताव करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top