Uttarakhand News

ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत

ई दिल्ली: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया । साकेत मैक्स के डॉक्टरों ने उसे शाम 5.50 बजे मृत घोषित कर दिया।साउथ दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में लाया हुआ मृत घोषित किया गया।

रोहित शेखर दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे।उनकी मां औप पत्नी उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल लेकर पहुंची थीं। पिछले साल 18 अक्टूबर को नारायण दत्त तिवारी का भी निधन हो गया था। इसी दिन उनका जन्मदिन भी था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रोहित की मां उज्जवला अपने चेकअप के लिए मैक्स हॉस्पिटल में ही थीं तभी उन्हें फोन पर रोहित की दशा की जानकारी मिली। इसके बाद ऐंबुलेंस से उन्हें अस्पताल लाया गया। साथ में रोहित की मां और पत्नी अपूर्वा मौजूद थीं। रोहित की नाक से खून निकल रहा था।  सूचना के मुताबिक रोहित की पत्नी और मां उन्हें लेकर साकेत मैक्स अस्पताल पहुंची थीं जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। जानकारी के मुताबिक पुलिस रोहित के घर में मौजूद है और जांच कर रही है।

कोर्ट में केस, 6 साल बाद मिला था हक
बता दें कि साल 2008 में रोहित शेखर ने कोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं। 2011 में एनडी तिवारी को जांच के लिए अपना खून देना पड़ा था। एनडी तिवारी ने कोर्ट से यह भी मांग की थी कि रिपोर्ट का सार्वजनिक न किया जाए लेकिन कोर्ट ने यह अपील खारिज कर दी। डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने 2014 में रोहित शेखर की मां से 89 वर्ष की उम्र में शादी कर ली।

रोहित जनवरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे। एक साल पहले ही उन्होंने अपूर्वा शुक्ला से शादी की थी। मूल रूप से इंदौर की रहने वालीं अपूर्वा अभी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं।अदालत का विवाद खत्म होने के बाद रोहित पिता के साथ ही रहते थे। रोहित की सगाई के दौरान एनडी तिवारी मैक्स अस्पताल में ही भर्ती थे।

To Top