Uttarakhand News

जो एनडी तिवारी ने किया वो कोई सीएम नहीं कर सका, तीरथ सिंह रावत लिस्ट में सबसे पीछे

हल्द्वानी: प्रदेश की राजनीति में ये कोई नई बात नहीं कि फिर एक मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा नहीं हो सका। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार 2002 में मुख्यमंत्री चुने गए स्व. नारायण दत्त तिवारी अभी तक अकेले ऐसे सीएम रहे हैं जिन्होने कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने पांच साल पांच दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली थी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत का कार्यकाल अबतक के मुख्यमंत्रियों में सबसे छोटा रहा। उन्होंने केवल 115 दिन इस कुर्सी को संभाला। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड भगत सिंह कोश्यारी के नाम पर था। कोश्यारी ने चार माह मुख्यमंत्री की कमान संभाली थी।

आपके बता दें कि राज्य गठन के बाद के 20 सालों में अबतक उत्तराखंड के 10 नेता मुख्यमंत्री पद संभाल चुके हैं। हमेशा की तरह इस बार भी हलचल हुई और सीएम बदल गया। मतलब तीरथ सिंह रावत ने भी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें: इतिहास बदलने के साथ कुमाऊं से मिला उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: कांवड़ियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाओं को सील करने की तैयारी

गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद नित्यानंद स्वामी पहले मुख्यमंत्री बने थे। 2002 में आम चुनाव हुआ और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाने वाले पं. एनडी तिवारी राज्य की कमान मिली। उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। 2007 से 2012 में तीन बार नेतृत्व परिवर्तन हुआ तो 2012 से 2017 तक भी परिवर्तन रहे। सीएम विजय बहुगुणा भी पारी पूरी नहीं कर सके।

हरीश रावत को मौका मिला मगर फिर 2017 में भाजपा ने बाजी मार ली। त्रिवेंद्र सिंह रावत को देख कर लग रहा था कि वह एनडी की तरह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। लेकिन मार्च में अचानक बदले सियासी हालतों ने कमान तीरथ के हाथों में पहुंचा दी। मगर वह सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री साबित हुए।

यह भी पढ़ें: CM बनने के बाद पहली बार बोले पुष्कर सिंह धामी, कहा जनता का भरोसा जीतेंगे

यह भी पढ़ें: मिलिए उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री से…. पुष्कर सिंह धामी के राजनैतिक सफर पर डालें नजर

राज्य गठन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकाल

– नित्यानंद स्वामी – 9 नवंबर 2000 से 29 अक्टूबर 2001

– भगत सिंह कोश्यारी – 30 अक्टूबर 2001 से 1 मार्च 2002

– नारायण दत्त तिवारी – 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007

– भुवन चंद्र खंडूडी – 8 मार्च 2007 से 23 जून 2009

– रमेश पोखरियाल निशंक – 24 जून 2009 से 10 सितंबर 2011

– भुवन चंद्र खंडूडी – 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012

– विजय बहुगुणा – 14 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014

– हरीश रावत – 1 फरवरी 2014 से 17 मार्च 2017

– त्रिवेंद्र सिंह रावत -18 मार्च 2017 से 10 मार्च 2021

– तीरथ सिंह रावत – दस मार्च 2021 से 2 जुलाई 2021

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: उत्तराखंड का बदला इतिहास, सबसे युवा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड का बदलेगा इतिहास… सबसे युवा मुख्यमंत्री मिलना तय !

To Top