National News

बड़ी खबर: पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया आतंकी हाफिज सईद

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। साल 2008 में मुंबई हमलें का मास्टरमाइंड आतंकी संगठन जमात-उल-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया से आ रही खबर के अनुसार हाफिज सईद को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था और उस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया। आपकों जानकारी दे दें कि हाफिज सईद और उसके तीन सहयोगियों को हालही पाकिस्तान में आतंक रोधी एक अदालत ने अपने मदरसे के लिए जमीन के अवैध इस्तेमाल से जुड़े मामले में तीन अगस्त तक अग्रिम जमानत दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

लाहौर में आतंक रोधी अदालत (एटीसी), ने सईद और उसके सहयोगियों- हाफिज मसूद, अमीर हमजा और मलिक जफर को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर तीन अगस्त तक अंतरिम जमानत दी गई थी। इससे पहले ‘डॉन’ अखबार ने खबर दी थी कि एटीसी ने जेयूडी नेताओं को 31 अगस्त तक अंतरिम जमानत प्रदान की है। आतंक रोधी विभाग (सीटीडी) ने लाहौर में अवैध तरीके से एक भूखंड हड़पने और उस पर मदरसा बनाने के आरोप में सईद और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top