Business Live

मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान, इन 3 लोगों से अब भी पीछे

Ad

मुकेश अंबानी बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान

आर्थिक तौर पर देखा जाए तो कोरोना संक्रमण गरीबों और मिडिल क्लास के लिए आपदा की तरह हो सकता है। लेकिन अकूट संसाधन जुटा चुके लोगों के लिए ज्यादा परेशानी दिखाई नहीं देती। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि अमेजॉन, एप्पल और फेसबुक ने इस महामारी में रिकॉर्ड कमाई की है। अब खबर है कि भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी ने दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में, चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वर्ष 22 बिलियन डॉलर की धनराशि जोड़कर मुकेश अंबानी का कुल नेट वर्थ लगभग 80 बिलियन डॉलर हो गया है। इससे पहले चौथे स्थान पर फ्रांस के के बर्नार्ड अरनॉल्ट काबिज थे। बर्नार्ड महंगे डिजाइनर कपड़े बनाने वाली कंपनी लुइ विटॉन के मुखिया हैं। महामारी के दौरान लोगों के अत्यधिक कीमती वस्तुओं में खर्च ना कर पाने के कारण बर्नार्ड अरनॉल्ट का धन कम हुआ है। लेकिन अंबानी ने यह चौथा स्थान सिर्फ बर्नार्ड के धन कम होने की वजह से हासिल नहीं किया है। पिछले हफ्तों में उन्होंने दुनिया के बड़े-बड़े अरबपतियों को पीछे छोड़ा। जिनमें एलोन मस्क, गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट आईएनसी के मालिक और वारेन बफिट तक शामिल है।

गौरतलब है कि तेल की कीमतों में कमी आने से रिलायंस ऑयल इंडस्ट्री को नुकसान हुआ था। परंतु फेसबुक और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के साथ करार करने से और जिओ के प्लान महंगे करने से मुकेश अंबानी के धन में इजाफा हुआ है। अमेरिकी अरबपति जैफ बेजॉस की तर्ज पर मुकेश अंबानी भी ऑनलाइन बाजार की तरफ ध्यान दे रहे हैं। जियो और फेसबुक-व्हाट्सएप के करार से उनका यह सपना भी आसान ही लगता है।

यह भी पढ़ें: लोमड़ी के पास मिला जूतों का कलेक्शन। देखें तस्वीरें

यह तीन हैं दुनिया के सबसे अमीर लोग

पहले नंबर पर अमेजॉन के मुखिया, जैफ बेजॉस हैं। जिनकी नेट वर्थ है 187 बिलियन डॉलर पिछली तिमाही में जैफ बेजॉस में रिकॉर्ड धन जोड़ा। सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा एक मजाकिया परंतु जरूरी अभियान चलाया जा रहा है कि अगर जैफ बेजॉस अपना आधा पैसा भी दान कर दे तो दुनिया में भुखमरी की समस्या दूर हो जाएगी।

दूसरे नंबर पर अमेरिका के ही बिल गेट्स आते हैं। जिनकी नेटवर्क फिलहाल मात्र 121 बिलीयन डॉलर है और चौथे नंबर पर हैं फेसबुक के मुखिया मार्क जकरबर्ग। टेस्ला के सीईओ और मार्स में प्राइवेट वाहन भेजने वाले इलॊन मस्क दुनिया के 10 में सबसे अमीर इंसान है। वह फालतू बयानबाजी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top