Viral

आकाश अंबानी ने पार्टी में सभी के सामने पत्नी को किया KISS, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Ad

नई दिल्ली: देश से सबसे उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस शादी में देश के ही नहीं बल्कि विदेश के भी जानी मानी हस्तियां पहुंची। 9 मार्च को आकाश विख्यात हीरा व्‍यवसायी रसेल मेहता की बेटी श्‍लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे। अंबानी परिवार ने 10 मार्च को र‍िसेप्‍शन रखा जिसमें बॉलीवुड, उद्योग, खेल और राजनीति जगत के तमाम द‍िग्‍गज शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

शादी और र‍िसेप्‍शन की तमाम तस्‍वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर तेजी से सामने आ रही है और कुछ ही देर में वायरल हो रही है। वीडियोज में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का डांस, शाहरुख और रणबीर कपूर का डांस खूब वायरल हुआ था। पूरे तीन द‍िन सोशल मीड‍िया पर आकाश अंबानी और श्‍लोका मेहता की ही चर्चा रही।

 

अब शादी के दो द‍िन बाद इंटरनेट पर एक ऐसा वीड‍ियो वायरल हो रहा है ज‍िसमें आकाश अपनी दुल्‍हन को ल‍िपलॉक करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बहुत तेजी से फैंस देख रहे हैं। वीडियो र‍िसेप्‍शन के दौरान का है जिसमें श्लोका गोल्डन कलर की गाउन में नजर आ रही हैं और आकाश ब्लैक कलर के सूट में दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bu5EVk8lyTf/

इस वीडियो में आकाश अंबानी और श्लोका कपल डांस कर रहे होते हैं। पास में मौजूद उनके दोस्त किस किस कह रहे है। इसके बाद  आकाश श्लोका को लिपलॉक कर देते हैं। आकाश की इस हरकत से श्‍लोका शर्मा जाती  हैं लेक‍िन वहां मौजूद मेहमान खूब तालियां बजाते हैं। पार्टी में मौजूद क‍िसी शख्‍स ने यह ल‍िपलॉक किस अपने मोबाइल में कैद कर ल‍िया जोकि अब इंटरनेट पर देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top