Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइव बड़ी खबर : अवतार सिंह की पत्नी नीलम को पुलिस ने हिरासत में लिया

Ad

हल्द्वानी: सलड़ी क्षेत्र में जलती कार मे मिले शव के मामले में पुलिस ने मंगलवार तड़के अवतार सिंह की पत्नी नीलम को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात भीमताल थाना पुलिस ने लापता अवतार के पिता की तहरीर पर नीलम और अवतार के दोस्त मनीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इधर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे भीमताल पुलिस की 6 सदस्यीय टीम ने नीलम को उसके रुद्रपुर स्थित आवास सामिया लेक कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि सोमवार को अवतार सिंह के पिता और भाई ने उसकी पत्नी नीलम और उसके दोस्त मनीष मिश्रा के खिलाफ भीमताल में केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच दोस्ती थी और वो अवतार सिंह को पसंद नहीं थी। परिजनों ने सिर्फ शक के आधार पर दोनों के खिलाफ भीमताल थाने में तहरीर सौंपी है और इसी आधार पर पुलिस ने अवतार की हत्या का केस लिखा है। वहीं, खुलासे के करीब पहुंच चुकी पुलिस जल्द पूरे राज से पर्दा उठाने का दावा कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad


वारदात के दिन से अवतार सिंह गायब चल रहा है। वहीं कार मे बरामद कंकाल पुरुष का है, ये तो पता चल गया है लेकिन ये अवतार सिंह है ये पता लगाना बाकि है। यह पता लगाने के लिए पुलिस डीएनए जांच करवाएगी। वहीं रविवार को सीसीटीवी में पुलिस ने वारदात वाले दिन करीब 6 बजे अवतार सिंह की कार काठगोदाम के पास देखी। कार में अवतार सिंह के साथ कोई शख्स भी देखा गया था।

इसके अलावा पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया था कि वो वारदात वाले दिन डॉक्टर को दिखाने के लिए हल्द्वानी आए थे, लेकिन अवतार सिंह उनके साथ वापस रुद्रपुर नहीं गए और पहाड़ी क्षेत्र की ओर निकल पड़े।  वहीं वारदात वाले दिन अवतार सिंह की कार रुद्रपुर निवास से  सवा तीन पर निकलते दिख रही है। लेकिन नीलम ने बताया कि वो दोनों साढ़े चार से पांच बजे के बीच हल्द्वानी पहुंचे थे। पुलिस आधे घंटे के रास्ते में दो घंटे का समय लगने के कारणों का भी पता लगा रही है। नीलम के कुछ बयान पुलिस को संदेह करने में मजबूर कर रहे थे और पहले दिन से ही वो पुलिस के रेडार में थी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top