National News

CBSE ने जारी किए 12वीं के नतीजे… कुछ ही देर में जारी हो सकते हैं 10वीं के रिजल्ट

CBSE ने घोषित किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें
Ad

नई दिल्ली:केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी छात्राएं आगे रही है। परीक्षा में  94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं। इस साल  रिजल्ट में सभी जोन में त्रिवेंद्रम सबसे ऊपर रहा है। नतीजे चैक करने के लिए छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in  पर जाए। वहीं ये भी अपडेट मिल रहा है कि कुछ ही देर में हाईस्कूल के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

 इस बार सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से 15 जून 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 14 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में अब छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है।इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए। सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए। ऐसे में 10वीं के छात्रों के भी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top