National News

10वीं व 12वीं बोर्ड छात्रों को तोहफा, अब घर पर बैठकर होंगे आपके जरूरी काम

Ad

हल्द्वानी: कक्षा दस और कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्रों को बोर्ड की अग्निपरीक्षा से गुज़रना होता है। कठिन स्तर पर होने वाली इस परीक्षा का परिणाम बच्चों के भविष्य के निर्माण में सहायक साबित होता है। मगर बोर्ड परीक्षार्थियों को एग्जाम के बाद भी कई बार मुश्किलें होती हैं। मार्कशीट गुम हो जाना विद्यार्थियों के लिए सिरदर्द बन जाता है। मगर अब सीबीएसई बोर्ड ने इस परेशानी का हल खोज निकाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक डुप्लीकेट एकेडमिक डाक्यूमेंट सिस्टम नाम से पोर्टल जारी किया है। अगर आपकी मार्कशीट कहीं गुम हो गई है या किसी कारणवश नष्ट हो गई है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। अब छात्रों को घर बैठे मार्कशीट की दूसरी कॉपी मंगाने की सुविधा मिल सकेगी। पोर्टल पर लॉग इन कर छात्र छात्राएं मार्कशीट की डुप्लीकेट कॉपी मंगा सकेंगे।

पोर्टल का केवल यही एक फायदा नहीं है। बल्कि इसके अलावा आप कुछ ही मिनटों में पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट मंगाने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ट्रैकिंग सिस्टम की सुविधा भी पोर्टल में दी गई है। पोर्टल में बकायदा डिजिटल कॉपी और एकेडमिक डाक्यूमेंट्स की प्रिंटेड कापी दोनों में से चुनने का विकल्प मिलेगा। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य डा. प्रवींद्र रौतेला का कहना है कि छात्र-छात्राओं को इस पोर्टल से मदद मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbseit.in पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध Continue लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके उपरांत प्रिंटेड डॉक्यूमेंट पर क्लिक कर आप क्लास, रोल नंबर, पासिंग ईयर, नाम, पिता का नाम दर्ज कर सर्च कर सकते हैं। फिर एक फॉर्म भरना होगा। जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद शुल्क का भुगतान करना होगा और डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट आपके घर भेज दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top