Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस कुछ इस तरह आपकों देख रही है, CCTV कैमरे हुए INSTALL, ये वीडियो जरूर देखें

Ad

हल्द्वानी: शहर में यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण ,चैन स्नैचिग, चोरी नकबजनी जैसी घटनाओं पर अंकुश तथा गुमशुदा लोगों की तलाश, आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद पुलिस लेगी। इसे पुलिस की तीसरी आंख कहा जा रहा है। शहर में 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही कैमरों को लेकर बजट मंजूर हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

शहर की सुरक्षा के लिए पीएचक्यू से नौ लाख व प्राधिकरण की ओर से ढाई लाख रुपये तथा ढाई लाख पुलिस विभाग को जारी हुए थे। खराब सीसीटीवी की मरम्मत और नए installlation को लेकर तत्कालीन एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने पुलिस मुख्यालय व जिला विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा था। नए सीसीटीवी लगने के बाद नैनीताल पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी साझा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top