Champawat News

पूर्णागिरी जाने वालों के लिए खबर,रेलवे ने मेला ट्रेन के संचालन को एक महीने के लिए बढ़ाया

Ad

टनकपुर: मां पूर्णागिरी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने तोहफा दिया है। कासगंज-टनकपुर 05061/05062 के बीच चलने वाली ट्रेन को 15 जुलाई तक चलाने का फैसला लिया गया है। रेलवे के फैसले के बाद हजारों श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा। इन दिनों मेले के चलते मां पूर्णागिरी के दर्शन करने रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्हें लाभ देने के लिए रेलवे ने इस ट्रेन को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। पहले 15 जून के बाद ट्रेन को निरस्त कर दिया गया था लेकिन रेलवे प्रशासन इज्जतनगर मंडल ने पूर्णागिरी जाने वाले यात्रियों को देखते हुए इसे एक महीने बढ़ाया है। कासगंज से यह ट्रेन सुबह करीब पांच बजे टनकपुर के लिए प्रस्थान करती है। ट्रेन से जाने के लिए यात्री रात में ही कासगंज पहुंच जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान यह संख्या ज्यादा होती है। हाथरस, मथुरा, आगरा जिलों से भी इस मेला के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु टनकपुर जाते हैं। ट्रेन की सुविधा के चलते यात्रियों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है। अन्यथा उन्हें बस या फिर निजी वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। इस यात्रा के लिए सबसे सुगम माध्यम ट्रेन ही है। इसमें साधारण किराए पर ही यात्रियों को यात्रा की सुविधा दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top