National News

अच्छी खबर, वैष्णोदेवी कटरा जाने वाली ट्रेन को अमृतसर रूट पर भी दौड़ाया जाएगा

Ad

नई दिल्ली: केंद्र सरकार रेल सेवाओं का लगातार विस्तार कर रही है। इसी क्रम में अब सरकार सितंबर माह से हर माह चार वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा बुलेट ट्रेनों का काम भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय रेल मंत्री ने नेशनल रेलवे अवार्ड समरोह के दौरान कहा कि हम रेल को नई ऊंचाईयों पर ले जाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। अगस्त तक दो और वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेनों के शुरुआत की उम्मीद है। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में इसका निर्माण हो रहा है। रेल मंत्री  ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे की बेहतरी के लिए हमारा ध्यान पूरी तरह से नई तकनीकों पर है। उन्होंने कहा कि सभी रेलवे स्टेशनों को फिर से विकसित किया जा रहा है। 

मौजूदा वक्त में भारत में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से एक नई दिल्ली से वाराणसी और दूसरी नई दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा को जाती हैं। अब इसे नई दिल्ली-चंडीगढ़ या नई दिल्ली-अमृतसर के रूट पर भी दौड़ाने का प्लान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सपना भारतीय रेल के नए अस्तिस्व के लिए देखा है उसे पूरा किया जाएगा। भारत के हर सभी क्षेत्रों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए से होगा जाएगा।

उन्होंने आइसीएफ का दौरा किया और वंदे भारत एक्सप्रेस कोचों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।  उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत रैक शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के केंद्रीय बजट में कहा था कि तीन साल में 400 नई ऊर्जा कुशल वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top